हरिद्वार

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में मनाया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान के कटारपुर चौराहा स्थित कार्यालय पर उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्म दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते है कि मां गंगा का आशीर्वाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बना रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य चंद्र किरण सिंह, ग्राम सभा सदस्य सचिन आर्य, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, राहुल चौहान, सुखबीर सिंह, अक्षय पाल, अरुण रेड्डी, मेगपाल चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, टीटू पाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पर स्थित रहे।

Related Articles

Back to top button