नशा तस्करों पर चौकी कुल्हाल पुलिस का शिकंजा, 120 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने क्षेत्र में चला रखा था चेकिंग अभियान, तड़के ही दबोचे तीन नशा तस्कर
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। जहां उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने को लेकर कोतवाली प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं, तो वहीं सभी थाना प्रभारी-चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कस रहे है, दूसरी ओर बढ़ते अपराध को लेकर भी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ है, साथ ही हुड़दंग मचाने वालों पर भी पैनी नजर रखी हुई है।
जानकारी के अनुसार देहरादून की विकास नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी कुल्हाल प्रभारी वैभव गुप्ता ने खुद पुलिस टीम के साथ मिलकर मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, चेकिंग अभियान के दौरान कुल्हाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जी हां तड़के ही आज सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 120 पेटी नंबर वन चंडीगढ़ मार्ग अंग्रेजी शराब के साथ 34320 रुपए बरामद किए गए हैं।
वहीं इस बाबत पर कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश और विकास नगर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान HR 47 H 9508 छोटा हाथी को चेक किया गया तो 120 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई है, साथ ही तीन नशा तस्कर जय सिंह, अमित कुमार ओर मंजीत तीनों ही हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिछले कई वर्षों से चण्डीगढ के रहने वाले हरप्रीत के लिए अवैध शराब का काम करते हैं। शराब गाडी में कहां से लोड होनी है और कहां पर शराब की सप्लाई करनी है यह सब काम हरप्रीत के द्वारा ही हमें बताया जाता है। उक्त अपराध में अन्य संदिग्धों के विरुद्ध भी विवेचना की जा रही है।
वहीं पुलिस नशा तस्करो का इतिहास खंगाला रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।









