हरिद्वार

हरिद्वार को निर्यात हब बनाने की दिशा में प्रशासन की सराहनीय पहल

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद को निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा की जा रही पहल निश्चित रूप से दूरदर्शी और विकासोन्मुख कदम है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति (DEPC) की बैठक में “डिस्ट्रिक्ट्स ऐज़ एक्सपोर्ट हब (DEH)” योजना के तहत जिस गंभीरता से रणनीति बनाई गई, वह स्थानीय उद्योगों, MSMEs, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए नए अवसर खोलने वाली साबित हो सकती है। विशेष रूप से टेक्सटाइल सेक्टर को निर्यात से जोड़ने, लॉजिस्टिक सपोर्ट मजबूत करने, प्रमाणन एवं क्रेडिट लिंकिंग जैसी सुविधाओं पर ध्यान देना यह दर्शाता है कि प्रशासन केवल योजना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं को निर्यात उन्मुख इकाइयों से जोड़ना स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते तैयार करेगा। निर्यातकों की समस्याओं और बाधाओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु विभागों को निर्देशित करना प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। यदि इसी प्रकार विभागीय समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही जारी रही, तो हरिद्वार आने वाले समय में उत्तराखंड का प्रमुख निर्यात केंद्र बनकर उभर सकता है।

Related Articles

Back to top button