सरकारी काफिलों के दौर में साइकिल पर निकला एक अफसर, हरिद्वार ने देखा जिम्मेदारी का नया चेहरा
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा द्वारा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर दिया गया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के आह्वान को धरातल पर उतारते हुए अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का उदाहरण प्रस्तुत करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से प्रेरित होकर निखिल शर्मा द्वारा अपनाई गई यह पहल न केवल ईंधन बचत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन संकट को देखते हुए छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। यह प्रयास प्रशासन की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता को दर्शाता है।यदि आमजन भी इस संदेश को अपनाएं, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।









