हरिद्वार

रमजान व ईद पर नमाजियों की सुविधा के लिए पार्षद अहसान अंसारी ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। माहे रमजान एवं ईद पर्व को देखते हुए वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के निर्दलीय पार्षद अहसान अंसारी द्वारा 15 दिन का विशेष सफाई अभियान रविवार से शुरू किया गया। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि माहे रमजान चल रहा है। साथ ही ईद का पर्व भी निकट आ रहा है। जिसको देखते हुए 15 दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत ईदगाह परिसर एवं मुख्य मार्ग पर सफाई की गई है। रोजेदारों एवं ईदगाह में नमाज पढ़ने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नियमित रूप से सड़कों, नालों, नालियों की सफाई कराने के साथ कूड़ा उठवाया जा रहा है। अहसान अंसारी ने कहा कि ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। नमाजियों की सुविधा के लिए सफाई के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। घरों का कूड़ा इधर-उधर एवं सड़कों पर ना फेकें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। मस्जिदों के आसपास उचित प्रकाश व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था को भी लागू कराया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान में प्रमुख रूप से नगर निगम सुपरवाइजर कुसुम पाल, पर्यावरण मित्र सतपाल, सुनील तेश्वर, रवि, अशोक, सोनिया, रज्जो आदि सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button