हरिद्वार

लक्सर तहसील पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, लंबित राजस्व वादों के निस्तारण और कांवड़ तैयारियों में लापरवाही पर सख्त निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान और तहसील में बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण एस० आई० आर० SIR अभियान को गंभीरता से संचालित करने, मानसून के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने और आगामी कांवड़ मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर भंडारों की अनुमति 3,4 किलोमीटर की दूरी पर देने, साथ ही स्वच्छता, यातायात, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक चौबंद रखने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button