हरिद्वार

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 21-22 सितंबर को दयानन्द स्टेडियम में खेल महाकुंभ

मोहमद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। युवा कल्याण विभाग हरिद्वार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत खेल महाकुंभ–2026 का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में विकासखंड बहादराबाद की हरिद्वार शहर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं 21 एवं 22 सितंबर 2026 को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय स्थित दयानन्द स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित की जाएंगी। खेल महाकुंभ में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुष्टियुद्ध (बॉक्सिंग), वॉलीबॉल एवं पिट्ठू जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 21 एवं 22 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे दयानन्द स्टेडियम खेल मैदान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खेल महाकुंभ के आयोजन से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा और विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button