हरिद्वार

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में लक्सर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था बता दे बीती 19 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही शाहिद नाम का युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों और आने जाने वाले रास्तों पर निगरानी के साथ तकनीकी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश की। शनिवार को पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से नाबालिग को बरामद करते हुए नरोजपुर गांव निवासी आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई समीप पाण्डेय, एसआई प्रियंका नेगी, हेड कांस्टेबल शमशेर खां और महिला हेड कांस्टेबल सुनैना शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button