हरिद्वार

बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक करता था इस्तयाक को ब्लैकमेल

बदमाश को पकड़ने के लिए सात थानों की पुलिस, दो सीआईयू की टीमें हुई थी गठित-रैकी कर उतार दिया मौत के घाट

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत कुमार) हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का शनिवार को हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने खुलासा का दिया है। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को पतंजलि रोड देव धर्म कांटा शांतरशाह के पास दुकान पर बैठा हैप्पी की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार के हत्या कर दी गई थी, जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द खुलासे और बदमाशों को पकड़ने के लिए दो सीआईयू की टीमें समेत हरिद्वार जनपद की सात थानों की पुलिस तैनाती की गई।

देर रात चेकिंग के दौरान फरार हुए दो बदमाश का पीछा करते हुए बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल समेत पुलिस जवानों और बदमाशों के बीच दौलतपुर के जंगल में मुठभेड के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया ओर दूसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत मौके पर पहुंचे ओर पूरे घटना स्थल का जायजा लिया।

वहीं हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 14 सितम्बर को हुई हैप्पी 28 वर्षीय युवक की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार हत्या का दी गई थी।

उन्होंने बताया कि घायल हुआ बदमाश मुदस्सिर ग्राम दतौली जिला सहारनपुर ने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक अमजद निवासी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था, पुलिस ने पोक्सो में मुदकमा दर्ज कर इस्तकार को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस्तकार को हैप्पी पर मुखबरी का शक था, जिस कारण दोनों में रंजिश चली आ रही थी। जेल से बाहर आते ही इस्तकार ने स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया था। उन्होंने बताया कि मृतक हैप्पी को इन सब की भनक लग गई, मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को पुलिस की धमकी देने लगा ओर पैसों की डिमांड करने लगा परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को जान से मारने की योजना बनाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक हैप्पी को मारे के लिए 12 सितंबर को रैकी की गई ओर 14 सितम्बर की शाम वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार एक ओर बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोबाईल फोन समेत एक मो०सा स्पेलन्डर ब्लैक कलर बरामद हुई है।

वहीं बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत का बना बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड के खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ढाई हजार और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पांच हजार रुपए के इनाम देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button