हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का गन्ना मूल्य वृद्धि पर आभार प्रकट किया

गगन शर्मा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य अगेती प्रजाति 355 और सामान्य जाति 345 की मूल्य व्रद्धि से किसानों में खुशी हुई है। यही ही नही गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा ढुलाई में डेढ़ रुपया की राहत पर पूरे उत्तराखंड के किसानो ने आभार जताया है। इस खुशी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरिद्वार के जिला अध्यक्ष चौधरी निपेद्र सिंह और जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक गन्ना मूल्य घोषित करने पर उत्तराखंड के किसानों में खुशी की लहर दौड़ी है। उन्होंने बताया कि आज तक किसी भी सरकार ने इतना गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है जितना कि धामी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि ढुलाई पर भी सरकार द्वारा दी गयी छूट से किसानों को सीधा सीधा लाभ होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सरदार करण सिंह, शेषराज सैनी, विकास प्रधान, चंद किरण सिंह, नकली राम सैनी, अमित चौहान, सत्य कुमार, श्रवण चौहान, विवेक चौहान, विनीत प्रताप सिंह, सुशील कुमार, श्याम सुंदर चौहान, पुष्पेन्द्र सिंह, विपिन कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button