हरिद्वार

सीओ ट्रैफिक की अध्यक्षता में सिडकुल एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित

आगामी शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, बैठक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न करने के स्थान ही मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात संजय चौहान की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आगामी शारदीय कावड़ मेला के दौरान रूट व्यवस्था/डायवर्जन आदि के संबंध में आयोजित गोष्ठी की गई बैठक में सीओ यातायात द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता करते हुए उन्हे पुलिस द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी देते हुए इंट्री एक्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

वहीं इस बाबत पर यातायात सीओ संजय चौहान ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आगामी शारदीय कावंड़ मेला को लेकर मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि गोष्ठी में भारी वाहनों ओर रूट प्लान की जानकारी देते हुए इंट्री एक्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

उक्त गोष्ठी में निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, प्रभारी रानीपुर शांति कुमार, थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा व सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button