हरिद्वार

मां बगलामुखी पीठ के अधिष्ठाता गुरू अमर बालक दास ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। मां बगलामुखी शिव शक्ति पीठ दिल्ली के अधिष्ठाता गुरु अमर बालक महाराज ने सोमवार को हरकी पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां सही साबित होने पर मां गंगा का आभार जताते हुए 5 किलो दूध अर्पित किया और गरीबों में लड्डू वितरित किए। मूल रूप से हरिद्वार निवासी गुरु अमर बालक दास ने बताया कि वह पिछले लगभग 40 वर्षों से मां बगलामुखी की उपासना कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह देश में खुशहाली, गरीबों को न्याय और सनातन की समृद्धि के लिए हवन व पूजा-अर्चना करते हैं। गुरु अमर बालक दास ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मां बगलामुखी की उपासना के दौरान उन्हें आभास हुआ था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और एनडीए को 290 सीटें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि एनडीए को 292 सीटें मिलीं। साथ ही दावा किया कि उन्हें यह भी आभास हुआ था कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे और इंडिया गठबंधन को लगभग 234 सीटें मिलेंगी, जिसके बाद राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष हवन के दौरान अग्नि की लपटों से आभास हुआ कि तीन राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही दावा किया कि इस बार बंगाल में टीएमसी का सफाया होगा और शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनेंगे। असम में हेमंत फिर मुख्यमंत्री बनकर कांग्रेस का सफाया करेंगे। गुरु अमर बालक दास ने कहा कि वह मां बगलामुखी के आशीर्वाद से सर्वजन हिताय के लिए अनुष्ठान करते हैं। इस कार्य में उनके सुपुत्र विनायक भदोरिया और मित्र विभोर अग्रवाल का पूरा सहयोग रहता है। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय त्रिवाल और तेज प्रकाश साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज सनातन की जो पताका फहरा रही है। उसमें मां गंगा के साथ मां बगलामुखी का विशेष आशीर्वाद है।

Related Articles

Back to top button