श्री गंगा सभा ने हरकी पैड़ी पर किया श्रीमदभागवत कथा का आयोजन
भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक: पुंडरीक गोस्वामी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। श्री गंगा सभा के तत्वावधान में हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर आयोजित की जा रही श्रीमद्भावगत कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कराते हुए कथाव्यास मन्माध्व गौडेष्वर वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि मासो में मास पुरुषोत्तम मास, ग्रंथो में श्रेष्ठ ग्रंथ श्रीमद् भागवत और सभाओं में सर्वोत्तम श्रीगंगा सभा का संगम निश्चित ही राष्ट्र और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होने नीति का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि राजा कभी किसी का मित्र नहीं होता वह केवल स्वार्थ का मित्र होता है। सच्चा मित्र वह है जो आपका कृतार्थ मानता है। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ रखने की भी अपील की। श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और कथा श्रवण ही मनुष्य को दुखों से मुक्ति दिला सकता है। उन्होंने समझाया कि मनुष्य को अपने जीवन का प्रत्येक क्षण अच्छे कर्मों और प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार में क्या मेरा है, क्या तेरा है का बोध हो जाए तो यह परम ज्ञान है। अग्रवाल परिवार अमृतसर के सौजन्य से आयोजित कथा का शुभारंभ श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार के साथ कथा यजमान अग्रवाल परिवार के सदस्यो ने व्यास गदद्ी की पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान श्रीगंगा सभा उपाध्यक्ष हनुमंत झा, स्वागत मंत्री सिद्वार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान, प्रचार मंत्री गोपाल प्रधान के अलावा श्रीगंगा सभा के सभी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









