रुड़की

रूडकी स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा अर्धवार्षिक उद्योग समीक्षा

संवाद बैठक में उद्योगों के समक्ष चुनौतियों एवं उनके समाधान पर हुई चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, रसिया संस्था द्वारा वर्तमान समय में उद्योगों की समक्ष उपस्थित चुनौतियां एवं उनके समाधान के लिए उद्योग से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत संवाद किया गया। संस्था की ओर से कार्यक्रम का संचालन केतन भारद्वाज के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अथिति रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट (आईएएस) ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुड़े उद्यमियों के विषम परिस्थितियों में सभी समस्याओं का निरंतर सामना कर अपने उद्योग को बढ़ाने के साथ-साथ इस प्रदेश और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उनके हौंसले की सराहना करते हुए उद्योग समस्याओं के समाधान के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर किए जाने को उद्योग हित में आवश्यक बताया।उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उत्तम कुमार तिवारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार द्वारा वर्तमान समय में उद्योग विभाग उत्तराखंड से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सब्सिडी प्राप्त होने में हो रही देरी के लिए चिंता व्यक्त करते हुए उद्यमियों की रुकी हुई सब्सिडी शीघ्र निर्गत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया। श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कमल जोशी, उपश्रम आयुक्त, हरिद्वार के समक्ष उद्यमियों ने उद्योगों को बीस वर्ष पुराने लेबर सेस से जुड़े बकाया के लिए बड़ी संख्या में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निवेदन किया कि श्रम विभाग द्वारा औद्योगिक संगठनों के माध्यम से इस प्रक्रिया पर एक विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार कर उद्यमियों के समक्ष प्रस्तुत की जाए, क्योंकि औद्योगिक इकाई के लिए बीस वर्ष पुराने आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था करना आसान कार्य नहीं है और कुछ औद्योगिक इकाइयां जो वर्ष-2005 के बाद दो से तीन बार अलग-अलग उद्यमियों को स्थानांतरित हो चुकी हैं, उन औद्योगिक इकाइयों के स्वामियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था करना लगभग असंभव कार्य है। अग्निशमन विभाग रुड़की के प्रभारी वंश नारायण यादव ने अग्निशमन विभाग के उद्योगों को विभाग द्वारा अनापत्ति पत्र जारी करने से जुड़ी जानकारी से उद्यमियों को अवगत कराया।उद्यमियों ने वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष अग्निशमन विभाग से अनापत्ति पत्र जारी होने में हो रही देरी और अनापत्ति पत्र जारी होने की कठिन प्रक्रिया का विषय मुखरता से उठाया।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के वरिष्ठ अधिकारी सुनील बब्बर, प्रवर्तन अधिकारी, रूडकी एवं राजेश कुमार, प्रवर्तन अधिकारी, भगवानपुर ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़ी जानकारी से उद्यमियों को अवगत कराया और उद्यमियों को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का निवेदन किया।कर्मचारी राज्य बीमा निगम के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र नेगी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, रुड़की ने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को देते हुए इससे श्रमिकों को होने वाले लाभों से अवगत कराया।उन्होंने यह भी बताया कि उनके विभाग से जुड़ा तीन सौ बेड का अस्पताल सिडकुल हरिद्वार में लगभग तैयार है और इस वर्ष के अंत तक इसको आरंभ कर दिया जाएगा, जिससे श्रमिकों को विभिन्न बीमारियों और दुर्घटना की स्थिति में तत्काल इलाज मिलने में दिक्कत नहीं आएगी। रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता एवं सचिव अजय कुमार गर्ग ने विभिन्न विभागों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों एवं हरिद्वार जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर हरिद्वार जनपद कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों से सुनील पांडेय, साधुराम सैनी, सुखदेव सिंह, परमिंदर शर्मा, अरविंद गुप्ता, मनोज गौतम, पुनीत गोयल, अनुज चौहान, शिवम गोयल, परवीन गर्ग, प्रभात कुमार, वीरेंद्र शुक्ल, पीयूष मंधार, विपिन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संस्था की ओर से राकेश मित्तल, ऐक्यू अंसारी, राजुकमार शर्मा, हरि मोहन कपूर, एनपी सिंह, राजीव धामी, अतुल शर्मा, संदीप अग्रवाल, सुधाकर द्रिवेदी, अभिषेक गुप्ता, विजय शर्मा, धनंजय गर्ग, आदित्य तोमर, सुनील शर्मा, हिमांशु वालिया, अश्वनी हांडा, राहुल प्रजापति, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button