कांवड़ मेले पर तैनात पुलिस जवानों को हरिद्वार स्टेट बैंक रिजिनल ने 125 छाते किए वितरित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय हरिद्वार तीर्थ नगरी में कावड़ मेला अपने चरम सीमा पर चल रहा है, तो वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के लिए हर संस्था बढ़ चढ़कर आगे आ रही है, और दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के लिए संस्थाओं द्वारा वितरण का आयोजन किया जा रहा है। जी हां हरिद्वार स्टेट बैंक रिजिनल कार्यालय पांच क्षेत्रीय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को 125 छतों का वितरण किया गया है।
हरिद्वार तीर्थ नगरी बम-बम भोले की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है, साथ ही शिव की नगरी भगवा दिखाई दे रही है। करोड़ों का आंकड़ा पार कर चुके शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। लगातार जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा क्षेत्रों का निरीक्षण कर जवानों का हौसला भी बढ़ाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को स्टेट बैंक रिजिनल ऑफिस पांच क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश शाह द्वारा हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में विक्रम प्रबंधक, रवि चोपड़ा उप प्रबंधक एवं जितेंद्र कुमार द्वारा आयोज किया गया। वहीं इस बाबत पर स्टेट बैंक रिजिनल कार्यालय पांच क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश शाह ने बताया कि कांवड़ मेले और यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस जवानों को बारिश व धूप से बचाने के लिए बैंक द्वारा 125 छाते वितरित किए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक प्रबंधक विक्रम और उप प्रबंधक रवि चोपड़ा ने बताया कि 31 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो गया है, ओर लगातार शिव भक्तों का आगमन बढ़ता ही जा रहा है, जिसको देखते हुए दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को छाते वितरित किए गए हैं, ओर आगे भी वितरण का आयोजन किया जाएगा।









