हरिद्वार

जनहित दिव्यांग सेवा समिति कार्यालय का प्रधान मुकर्रम अली ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनहित दिव्यांग सेवा समिति कार्यालय का मेन रोड ईदगाह स्थित ग्राम जसोदरपुर में ग्राम प्रधान मुकर्रम अली द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया है। वही प्रधान मुकर्रम अली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र में जनहित दिव्यांग सेवा समिति का कार्यालय खुलने से दिव्यांग लोगों को राहत मिलेगी। कार्यालय में क्षेत्र से आए दिव्यांग जनों की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्हें इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित दिव्यांग सेवा समिति की मदद के लिए वह सदैव तत्पर है। अध्यक्ष सलीम ने कहा कि समिति के पदाधिकारी और सदस्य दिव्यांग हितों के लिए लगातार कार्य करते चले आ रहें हैं। उन्होंने अपनी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के सदस्य जिस तरह दिव्यांग जनों के सहयोग में लगे हैं और कंधे से कंधा मिलाकर समिति को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वह तारीफ ए काबिल है। उन्होंने बताया कि आज भी समिति सदस्यों के योगदान से कुछ दिव्यांग जनों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए। और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया जाता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले जनहित दिव्यांग सेवा समिति का कार्यालय गांव के अंदर से ही कार्य कर रहा था लेकिन आज मेन रोड पर कार्यालय का उद्घाटन प्रधान मुकर्रम अली द्वारा किया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुन्दर लाल गोतम, महामंत्री सहेनदर कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नरसन शिवदास, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार, गढ़वाल मंडल सचिव अश्विनी कुमार, महिला मोर्चा संगठन मंत्री धन सुभा, गढ़वाल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तलक प्रवीण एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष नूरी, ब्लॉक अध्यक्ष शाहनवाज, ब्लॉक सचिव डा० इमरान, मीडिया प्रभारी सलीम फारुकी, जिला प्रभारी मोहम्मद यूसुफ, जिला संगठन मंत्री परवेज अजय कुमार, अकलीम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button