देहरादून

ऊधम सिंह नगर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह

अपराधियों के लिए सख्त और पीडितों को न्याय दिलाना ही हमारा पहला कर्तव्य: पुलिस अधीक्षक अभय सिंह

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में पिछले काफी समय से अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले वर्तमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर ऊधम सिंह नगर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से सेवाएं प्रदान करने पर अभी तक कई बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं, जिसमें जनपद ऊधम सिंह नगर में वाहन चोरी घटनाएं, अवैध नशे की रोकथाम हेतु इनके द्वारा पूर्ण रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अपराधियों के लिए सख़्त और पीडितों को न्याय दिलाने में भी पूर्ण जिम्मेदारी से सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने पुलिस महकमें के साथ ही जनता में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्होंने हज़ारों पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद की है। वहीं फरियादियों की बात को बड़ी गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्या का समाधान करना भी इनकी सेवाओं में शामिल रहता है। जनपद ऊधम सिंह नगर से पूर्व में अभय सिंह द्वारा हरिद्वार में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं, वर्तमान में जनपद ऊधम सिंह नगर में काशीपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं पुलिस अधीक्षक अभय सिंह द्वारा बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर क्षेत्र की जनता एवं अन्य संगठनों द्वारा सराहना की गई है।

Related Articles

Back to top button