मंगलौर पुलिस बनी सहारा, बोलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को परिवार से मिलाया
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बोलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है जानकारी के मुताबिक आज सोमवार में पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा मंगलौर में एक बुजुर्ग महिला भटकती हुई घूम रही है, जो बोलने में असमर्थ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित कोतवाली लाया। महिला से नाम-पता जानने की कोशिश की गई, लेकिन उसके बोलने में असमर्थ होने के कारण पहचान स्थापित करना चुनौती बन गया। ऐसे में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया। महिला की फोटो प्रसारित की गई और साथ ही मंदिरों व मस्जिदों से भी ऐलान कराया गया। पुलिस की इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया और कुछ ही समय में बुजुर्ग महिला के परिजन कोतवाली पहुंच गए। अपनों को सकुशल पाकर परिजन भावुक हो उठे और हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। बताया गया कि बुजुर्ग महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी है। पुलिस की इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।









