हरिद्वार

नई उड़ान फाउंडेशन ने दिया मानवता का परिचय, गर्म कपड़ों का किया वितरण

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। दिसंबर महीने के शुरुआती हफ्तों में ही ठंड ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसको देखते हुए नई उड़ान फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने धर्मनगरी में रह रहे बेसहारा लोगों की सुध लेते हुए उन्हें गर्म कपड़े, कंबल का वितरण दिन ढलने के बाद किया। संस्था के सभी सदस्यों ने जागरूकता एवमं मानवीय संस्कार का परिचय देते हुए कंबल, जूते चप्पल, गर्म कपड़े, मास्क, सैनिटाइजर, औरतों के लिए बर्तन और सैनिटरी पैड्स एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों को चिन्हित किया और ऐसे लोग जो दिन भर गंगा घाटों और मंदिरों के बाहर भिक्षावृत्ति करके खुले आसमान के नीचे अपनी रात गुजारते है उन्हे वितरित की, संस्था की संस्थापक विनीता गोनियाल ने बताया कि हर साल संस्था ठंड के समय ब्लैंकेट ड्राइव का आयोजन करती है जिसमे रात के समय सभी सदस्य शहर और आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को ढूंढ कर उनकी जरूरतों को पूरा करते है, और अचानक पारा गिरने से जो ठंड बढ़ी है उसे देखते हुए सभी ने तत्परता से ये कार्य संपन्न किया और जल्द ही सभी की मांग के अनुसार समान एकत्रित कर फिर से मदद को आगे आयेगी। सभी को कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी जागरूक कर ओमिक्रोन के खतरे से बचने के लिए एतिहात बरतने को जागरूक किया। मास्क, वैक्सिनेशन की दोनो डोज और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा। विभा गर्ग ने सभी से अपील की सभी अपने आसपास के क्षेत्र में सक्रियता दिखाए और ठंड से लोगो को बचने में मदद करे, सदस्य प्रीति गुप्ता का कहना था कि सरकार को अलाव या रेनबेसरों का संचालन पर ध्यान देना चाहिए। क्यूंकि शहर के बेसहारा लोग ठंड से परेशान है और मदद की आस में है। इस कार्य में संस्था की ओर से इशिता अरोरा, प्रियदर्शिनी सिंह, मोनिका अरोरा और प्रियंका पांडे का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button