उत्तराखंड

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार

जनपद में अवैध नशे की रोकथाम हेतु अभियान के तहत कई नशा तस्करों को दिखा रहे जेल का रास्ता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड। उत्तराखण्ड खाकी की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा से पुलिस सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिसमें समय समय पर प्रदेश के उच्च अधिकारीयों द्वारा उत्कृष्ठ सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है, वहीं उत्तराखण्ड में पिछले काफी समय से पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले उप निरीक्षक उमेश कुमार अपने उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देशन मे अभी तक कई जिलों में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। वर्तनान में जनपद ऊधम सिंह नगर थाना नानकमत्ता में थाना प्रभारी के पद पर अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए अपना फ़र्ज़ निभा रहे हैं। आपको बता दें कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र जो कि अति संवेदनशील माना जाता है। वहीं नानकमत्ता क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। लेकिन अपने फर्ज के प्रति ईमानदारी का परिचय देते हुए नानकमत्ता थाने का थाना प्रभारी का पद ग्रहण करने के बाद से ही उमेश कुमार द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ ही नशे कारोबारियों पर लगाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जिसमें अभी तक कई बड़े नशे कारोबारियों पर कार्यवाही करते हुए कई बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा जिस प्रकार से नशे कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है वहीं पीड़ितों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए न्याय दिलाने में भी पूर्ण रूप से करते हैं। थानाध्यक्ष उमेश कुमार की कार्यशैली से प्रभावित गणमान्य लोगों द्वारा खूब सराहना की गई है।

Related Articles

Back to top button