सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। दिल्ली हाल ही में एक सफाई कर्मचारी की हत्या की घटना के बाद सफाई कर्मचारी समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलन की सूचना पर भारतीय मजदूर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया हझ। रविंद्र प्रधान ने कहा कि मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने तथा हत्या के आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मौके पर पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। बातचीत के बाद कर्मचारियों ने तत्काल अपना धरना-प्रदर्शन शांत करने पर सहमति जताई। कर्मचारियों ने कहा कि वह आंदोलन नहीं करना चाहते, बल्कि उनकी मांगों का शांतिपूर्ण एवं न्यायपूर्ण समाधान चाहते हैं। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई होती है और उन्हें न्याय का भरोसा मिलता है, तो वह धरना जारी नहीं रखना चाहते। इस पर रविंद्र प्रधान ने आश्वस्त किया कि वह संबंधित अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठाएंगे और मामले में न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। भारतीय मजदूर परिषद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए महत्वपूर्ण सेवा करते हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। परिषद ने पीड़ित परिवार को न्याय, उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।









