भाजपा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा और लक्सर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
गगन शर्मा सह सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मिस्सरपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमें अभी से 2027 के लिए बूथ स्तर पर जाकर काम करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होने वाली बैठकों के प्रभारी के नाम तय कर आज से ही बैठकों के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश में वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करना चाहती है। उत्तराखंड की जनता विकास और भारतीय जनता पार्टी के साथ है आने वाला 2027 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई गई विकास योजना और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बल पर लड़ेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें आपसी तालमेल बनाकर हर बूथ को मजबूत करना है, तभी 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बैठक में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता आए हैं जिला संगठन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। आने वाले समय में सदस्यता अभियान और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता मेहनत और लगन से पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचने वाले हैं। और भाजपा की उत्तराखंड की सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं शिक्षा, चिकित्सा, किसान व्यापारियों, मजदूरो,गरीबों और महिलाओं सहित सभी वर्गों को आगे बढ़ाने में हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, सुशील पवार, विवेक चौहान, राकेश सैनी, जगपाल सिंह, विधानसभा प्रभारी विशाल गुप्ता, विस्तारक प्रमोद रमोला , ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, सुनील पाल, मोहम्मद सफी लोधा, तेजपाल चौहान, सरदार करण सिंह, नाथीराम, बलवंत पवार, हरेंद्र चौधरी, डॉ प्रदीप चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।









