हरिद्वार

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मायापुर स्थित कुंभ मेला भवन के प्रांगण में एसएसपी कुंभ मेला श्री आयुष अग्रवाल ने कुंभ मेला पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को संरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए रखने तथा देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला राजेश भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक कुंभ पुलिस लाइन श्री वेदप्रकाश भट्ट तथा प्रतिसार निरीक्षक कुंभ मेला संजीव कुमार शर्मा सहित कुंभ मेला में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकजुटता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button