तीर्थ नगरी हरिद्वार में स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहे कूड़े के अंबार
राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो गई है जिसमें देश भर से भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करने पहुंच रहे हैं वहीं यात्रा के दौरान हरिद्वार में भी लाखों श्रद्धालु मां गंगा स्नान कर तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं। जहां उत्तराखंड की डबल इंजन वाली सरकार श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह की व्यवस्थाओं किए जाने की बड़ी बड़ी बातों से सुर्खियां बटोरने में लगी रहती है तो वहीं दूसरी ओर तीर्थ नगरी हरिद्वार में लगे गंदगी के ढेर देख उत्तराखंड सरकार द्वारा व्यवस्थाओं की पोल खोल रहे हैं। वहीं सवाल यह है कि जहां उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर देती है तो आखिर हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था हेतु कई जगह कूड़ेदान तक नहीं रखे गए हैं। जिससे सड़कों पर ही गंदगी के ढेर लगे हुए देखे जाते हैं वहीं गाय बछड़े गंदगी के ढेर में प्लास्टिक की पन्नी व गंदगी खाते देखे जाते हैं। वहीं हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र कनखल की सड़कों पर गंदगी के लगे ढेर से आम जनता के लिए बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वहीं सुबह सुबह स्कूल आने जाने वाले बच्चों को गंदगी के ढेर से गुजरना पड़ता है। और तो और कनखल क्षेत्र में आश्रम व कई स्कूलों के आस पास ही कूड़े के ढेर लगे हुए देखे जा सकते हैं। जबकि हरिद्वार कनखल क्षेत्र में कई अखाड़े प्राचीन मंदिर आश्रम स्थित हैं जहां महामंडलेश्वर,साधु संतों, एवं लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है। जिससे कनखल में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कनखल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों को कनखल क्षेत्र में कूड़ेदान की उचित व्यवस्था करनी चाहिए जिससे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है।









