देहरादून

उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर खटीमा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान

नशा मुक्त, सड़क सुरक्षा यातायात व साईबर अपराध से बचने हेतु किया जागरूक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में अपराध नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने हेतु लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें राज्य के समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनमानस को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही बढ़ रहे साईबर अपराधों से बचने हेतु विषेश जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं जनपद ऊधमसिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के नेतृत्व में खटीमा कोतवाली क्षेत्र चकरपुर में आज चौकी प्रभारी विकास कुमार द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत गोविन्द बल्लभ पंत इण्टर कॉलेज में पहुंच कर उपस्थित समस्त अध्यापकों एवं बच्चों को जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणाम,सड़क सुरक्षा, यातयात नियमों साईबर अपराधों से बचने हेतु महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने हेतु विषेश जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्र में आमजनमानस, स्कूलों में पहुंच कर जागरुग किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि साईबर फ्रॉड लगातार बढ़ रहे हैं जिससे बचने के लिए आम जनता को जागरूक होना पड़ेगा। वहीं चौकी प्रभारी विकास कुमार द्वारा जागरूक करते हुए हेल्पलाईन नम्बर 112,1090,1098,1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। वहीं कॉलेज के बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। वहीं इस मौके पर गोविन्द बल्लभ पंत इण्टर कॉलेज के समस्त अध्यापिकाओं द्वारा उत्तराखंड पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने पर सराहना की गई। जागरूक अभियान के दौरान उप निरीक्षक विकास कुमार चौकी प्रभारी चकरपुर कोतवाली खटीमा, अ०उ निरीक्षक नाथ सिंह, कां० मोहसिन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button