हरिद्वार

विधिक जागरूकता के लिए निकाली सड़क सुरक्षा रैली, लोगों को कानून संबंधी अधिकारों की दी जानकारी

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखण्ड के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत एक सड़क सुरक्षा विशेष रैली का आयोजन किया गया। यह रैली हरिद्वार के रानीपुर गैस चौकी क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें पीएलवी पैरा लीगल वॉलंटियर्स और अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। रैली में शामिल पीएलवी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जागरूकता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को कानून की जानकारी देने और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता पहुंचाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।

Related Articles

Back to top button