ऊधमसिंह नगर नानकमत्ता कल्याणपुर स्थित श्री गुरु नानक दुःखभंजन डेरा बाबा बड़भाग सिंह में मनाया गुरु अर्जुन सिंह का शहीदी दिवस
शहीदी दिवस के अवसर पर श्री अखण्ड पाठ, भव्य दीवान, शब्द कीर्तन में दूर दूर से पहुंची गुरु संगत ने माथा टेक की अरदास
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। ऊधमसिंह नगर नानकमत्ता कल्याणपुर स्थित श्री गुरूनानक दुखभंजन डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी में आज सिख गुरु अर्जुन सिंह जी महाराज जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। जिसमें डेरा साहिब में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें दूर दराज से आई गुरु संगत ने माथा टेक सुख समृद्धि अरदास की। वहीं डेरा के व्यवस्थापक सेवादार बाबा सुरजीत सिंह जी ने बताया कि समूह संगत के सहयोग से डेरा साहिब में गुरु अर्जुन सिंह जी महाराज जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के मानाया जाता है। जिसमें इस वर्ष भी गुरु अर्जुन सिंह जी महाराज जी का शहीदी दिवस मनाया गया है। जिसमें श्री अखण्ड पाठ रखे गए। जिसमें ग्रंथियों द्वारा पवित्र श्री गुरुग्रस्थ का पाठ किए गए। वहीं आज श्री अखण्ड पाठ संपूर्णता पर होने की भव्य दीवान सजाए गए एवं शब्द कीर्तन गाए गए। जिसमें भाई मनजीत सिंह जी, भाई सुखदेव सिंह जी, भाई सुखदेव सिंह जी द्वारा गुरु दरबार में गुरु अर्जुन सिंह जी महाराज के इतिहास सुनाते हुए सुन्दर गुणगान किया गया। वहीं श्री गुरूनानक दुखभंजन डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी के इतिहास के बारे में बताया गया। वहीं भाई मनजीत सिंह जी ने बताया कि श्री गुरूनानक दुखभंजन डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी के दरबार में जो भी श्रद्धा एवं आस्था के साथ माथा टेक अरदास करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। डेरा के सेवादार बाबा सुरजीत सिंह जी द्वारा दरबार में पहुंचे सभी ग्रंथियों का सरोपा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं इस अवसर पर शीतल मीठा जल, लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें दरबार में पहुंची संगत द्वारा बढ़ चढ़कर कर सेवा की गई। इस अवसर पर बाबा सुरजीत सिंह, श्याम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, चरणजीत सिंह, अर्जुन राणा, जसविंदर सिंह, सहित भारी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।









