हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों को एक लाख जूस की बोतल वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सेवा अभियान के संयोजक रोटरी हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डा.आलोक सारस्वत के संयोजन में अधिक से अधिक कांवड़ यात्रीयों के साथ कांवड़ डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को भी जूस वितरित किया जाएगा। उन्होंने रोटरी हरिद्वार ने सभी सदस्यों एवं समाजसेवियों से इस सेवा अभियान में सहयोग देने का आह्वान भी किया।









