हरिद्वार

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश: मनोज कुमार गौतम

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी महान शिक्षाए हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए भेदभाव रहित समाज के निर्माण में योगदान करें और देश की उन्नति प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सेवाराम भारती, संदीप कुमार, राजपाल, वीरेंद्र सिंह, मास्टर राजेंद्र, विनोद, संजय, भगत देशराज, अनिल, जोगी, भगत राजेंद्र, मिथुन, राजू मास्टार, सोनी, डा.सुबोध सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button