धूमधाम से मनाया गया सार्थक सैनी का जन्मदिन, सनातनी संस्कृति और सेवा का दिया संदेश
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी के सुपुत्र सार्थक सैनी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी के सुपुत्र सार्थक सैनी का जन्मदिन रविवार को उनके निवास पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सनातनी बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर सार्थक सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान भोलेनाथ के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के साथ-साथ कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि उनकी कामना है कि सार्थक सैनी सनातन संस्कृति, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें तथा जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने सार्थक सैनी के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। संगठन के। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में कथावाचक व्यास उदित कृष्ण शास्त्री, आचार्य प्राणनाथ, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीटू, कुलवीर चौधरी, प्रीति चौधरी, अलका सैनी, सोनू राजपूत, अनुज सैनी, नीटू कश्यप, राजेंद्र मौर्य, सुशीला मौर्य, कालीचरण चौधरी, संगीता प्रजापति, रणजीत मिश्रा, युवा जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, नीरज चौहान एवं दीप्ति वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।









