हरिद्वार

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में आई महिला ने दिया श्रद्धा एवं आस्था का परिचय

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु कामना के लिए हरिद्वार से इटावा तक तय की कांवड़ यात्रा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार में भव्य कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्त गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं वहीं हर वर्ष लाखों शिव भक्त हरिद्वार में आकर पतित पावनी मां गंगा जी से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और मां गंगा की कृपा आशीर्वाद से लाखों शिव भक्तों की सच्ची श्रद्धा एवं आस्था के साथ मांगी गई मन्नत पूरी होती हैं। जिस पर शिव भक्त प्रसन्न होकर हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं इस वर्ष भी भारी संख्या में शिव भक्त अपनी मन्नत मांगते हुए कांवड़ यात्रा करते हुए देखे गए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के इटावा की एक महिला ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु कामना करते हुए हरिद्वार से इटावा तक कांवड़ यात्रा कर रही हैं। वहीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बड़ी ही खुशी एवं गर्व की बात है कि इटावा की सुमन देवी जी ने सच्ची श्रद्धा एवं आस्था के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। महंत शुभम गिरी जी महाराज ने बताया कि यह केवल एक पद यात्रा ही नहीं है बल्कि हर शिव भक्त की आस्था एवं श्रद्धा के उनके संकल्प शक्ति को भी दर्शाता है। जो भगवान शिव पर विश्वास करते हुए दुर्गम रास्तों से भी आसानी से पद यात्रा करते हुए अपनी यात्रा पूर्ण करते हैं। महंत शुभम गिरी जी ने बताया कि महिला शिव भक्त की आस्था एवं श्रद्धा को देखते हुए समाजवादी परिवार की ओर से हम इनका स्वागत एवं सम्मान करते हैं और भोलेनाथ जी से प्रार्थना करते हैं कि जिस श्रद्धा एवं आस्था के साथ सुमन देवी ने पद यात्रा का संकल्प लिया है भगवान शिव की कृपा आशीर्वाद से वह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त हो। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी जी ने हरिद्वार में आने वाले सभी शिव भक्तों को मंगलमय कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि भगवान शिव की कृपा आशीर्वाद से सभी शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों। इस अवसर पर डॉ० नसीर अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा, सत्यनारायण सचान, राष्ट्रीय सचिव सपा, महंत शुभम गिरी महाराज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सपा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button