कांवड़ मेले में एसपीओ टीम को उत्कृष्ट योगदान पर पुलिस अधीक्षक देहात ने किया सम्मानित
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार भव्य कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने पर सम्मान कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। जिसमें कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासन के साथ ही एसपीओ का भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया। जिसमें मंगलवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसपीओ टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल द्वारा एसपीओ टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित कर उनके द्वारा कांवड़ मेले के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। एसपीओ टीम के सभी सदस्यों ने कांवड़ मेले में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी निभाई और भारी संख्या में आने वाले शिव भक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान एसपीओ टीम के सदस्यों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। वहीं उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार में कांवड़ मेले जैसे बड़े आयोजनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जाने में पुलिस प्रशासन के साथ ही एसपीओ टीम का विशेष सहयोग मिलता रहता है। जिसके लिए एसपीओ टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।









