बिन्डूखड़क में भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान का 42-वां वार्षिकोत्सव मनाया धूमधाम से, डॉ० पहल सिंह सैनी ने अतिथियों का किया सम्मान
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बिन्डूखड़क में भागीरथ दिव्यांग सेवा संस्थान का 42-वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष गुरु की स्मृति में भंडारे का आयोजन किया जाता है।संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष डा०पहल सिंह सैनी ने बताया कि पिछले इकतालीस वर्षों से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंच कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं। डॉ० पहल सिंह सैनी ने वार्षिकोत्सव में पहुंचे सभी भक्तों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण संगठन हरिद्वार के जिलाध्यक्ष पवन धीमान ने बताया कि डॉ० पहल सिंह सैनी जो नर सेवा, नारायण सेवा का कार्य लंबे समय से कर रहे हैं, उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, जिस प्रकार वह पोलियो, अधरंग, लकवा आदि बीमारी का निशुल्क इलाज करते हैं,उससे अब तक लाखों लोगों को जीवन दान मिल चुका है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। हवन-यज्ञ के साथ हुए इस वार्षिकोत्सव में देश-प्रदेश तथा विश्व की शांति की कामना की गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंची विधायक ममता राकेश, पूर्व मेयर गौरव गोयल, राज्य मंत्री धर्म सिंह जाटव व जसवंत सिंह सैनी, मंत्री उत्तर प्रदेश, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन, वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार, रानी देवयानी, चौधरी धारा सिंह, वीरेंद्र प्रधान व परवेज अंसारी आदि का वार्षिकोत्सव में पहुंचने पर डॉक्टर पहल सिंह सैनी द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर लगाया गया तथा लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई और बेटियों को साइकिलें भी भेंट की गई।









