राष्ट्र कल्याण, मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ भागवत कथा के पूर्ण होने पर हुआ यज्ञ-हवन
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। पुरुषोत्तम मास में सोमवती अमावस के शुभ अवसर पर भागवत कथा के पूर्ण होने पर यज्ञ-हवन हुआ। ज्योतिष गुरुकुलम में आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से सभी का कल्याण होता है, हमें निरंतर भक्ति, ज्ञान, वैराग्य प्राप्त करना चाहिए और भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। कलयुग में केवल भगवान का नाम ही कल्याण करने वाला है। आज भगवान श्रीकृष्ण जी का विशेष अभिषेक किया गया। दूध, दही, शहद, गंगाजल से भगवान का स्नान कराया गया और 1008 भगवान नारायण के मित्रों से राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने बताया कि संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। उन्होंने कहा कि भारत भूमि श्रीराम और श्री कृष्ण की भूमि है।ज्ञान और भक्ति की भूमि है। सत्य की भूमि है। इस भारत भूमि पर भगवान के सभी अवतार हुए हैं, भारत भूमि महान भूमि है, इसलिए हमें निरंतर ऋषि-मुनियों की परंपरा पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए।आज भगवान का अभिषेक और विशेष यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया गया और भागवत पुराण के द्वारा कलयुग में भक्ति किस प्रकार कल्याण करती है, इस पर आचार्य जी ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति होगी सभी मनुष्य सुखी रहे, इसी भावना के साथ विशेष यज्ञ किया गया। कथा में राधा भटनागर, चित्रा गोयल, सुलक्षणा सेमवाल, अदिति सेमवाल, पूजा वर्मा, रितु वर्मा, रेनू शर्मा, प्रवीन शास्त्री, अभिषेक शास्त्री, पूनम वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









