नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोपी पुलिस दबिश से घबराकर पहुंचा थाने
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कनखल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में फरार आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से एक लाख रुपये लिए और लगातार और रकम की मांग कर रहा था। मामले में बीती 3 सितंबर को पीड़िता की मां की तहरीर पर कनखल कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़ और बरेली समेत कई स्थानों पर ठिकाने बदलता रहा। कनखल पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर आरोपी आखिरकार कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शातिर आरोपी गौरव उत्तर प्रदेश के जिला बरेली थाना शाही क्षेत्र के बफरी बुजुर्ग गांव का निवासी है जो हाल ही में कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में रह रहा था।









