हरिद्वार

10 जनवरी को हरिद्वार में आयोजित होगी स्व० वेद प्रकाश चौहान की तृतीय पुण्यतिथि: गिरीश कुशवाहा

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार सहानुभूति समाचार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा एवं राजेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तराखंड हरिद्वार पहुंचकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय वेद प्रकाश चौहान की प्रतिमा पर परिजन एवं मित्र विसर्जन अमावस्या पर स्वर्गीय चौहान की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, भावुक कुशवाहा ने कहा पेजा 10 जनवरी को हरिद्वार में स्वर्गीय चौहान जी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें पेजा उत्तराखंड इकाई के नेतृत्व में 1 बजे से वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

कुशवाहा ने उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड इकाई के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष सरोजिनी सेमवाल को जिम्मेदारी आयोजन को सफल बनाने की सौंपी।

उपरोक्त भावुक क्षणों पर अपनी श्रद्धांजलि देने के उपरांत गुप्ता ने उत्तराखंड के पता अधिकारियों एवं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपरोक्त आयोजन अच्छा एवं सकुशल संपन्न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय पदाधिकारी एक जूट होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button