रुड़की

शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने शहीद के बलिदान को याद कर बताया महान क्रांतिकारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। वरिष्ठ नेता भाजपा नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में देश की स्वतंत्रता क्रांति के क्रांतिवीर शहीद भगत सिंह की जयंती अवसर पर बीएसएम चौक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सफाई करने पश्चात पुष्पमाला व पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही तहसील कैम्प कार्यलय पर भी शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीद का नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दे याद किया गया।भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने बताया कि देश की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शहीद भगत सिंह के बलिदान की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने भारत माता को अंग्रेजी सल्तनत की कड़ी बेड़ियों से रिहा कराने के लिए निडर होकर बलिदान दे अंग्रेजी सरकार को भारत छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था।उन्होंने शहीद राजगुरु व सुखदेव सिंह के साथ मिलकर बर्नी सांडर्स जनरल की हत्या की थी और चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर शोशलिस्ट रिपब्लिक एशोसिएशन का गठन किया था।दिल्ली असेम्बली में बम विस्फोट कर स्वतंत्रता क्रांति का बिगुल बजाया था।ततपश्चात अंग्रेजी हुक्मरानों ने शहीद भगत सिंह व राजगुरु व शहीद सुखदेव सिंह को 23 मार्च 1931 को समय से पहले फांसी पर लटकाया था। इन शहीदों की शहादत से देश की स्वतंत्रता क्रांति की चिंगारी आग बन जाने कारण अंग्रेजी हुकूमत के पैर उखड़ गए थे।हमसब आज स्वतंत्र भारत के साक्षी उन शहीदों की शहादत के कारण हमसब राष्ट्रप्रेमियों को हमेशा शहीदों को स्मरण कर भारत माता की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा। इस अवसर पर अमित सिंघल, सचिन गोंड़वाल, दुष्यंत चौहान, अभिनव गोयल, अमित अग्रवाल, एडवोकेट जिस्टर पाल, सुनील कुमार गोयल, आशीष त्यागी, राजेश वर्मा, सुधीर चौधरी, नीरज, अनुज आत्र्ये, ब्रजेश सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button