हरिद्वार

शांति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मॉल में कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल क्षेत्र में डैन्सों चौक के समीप सिग्नेचर स्ट्रीट मॉल में कुछ व्यक्तियों द्वारा कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़ा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने खुर्शीद उर्फ रिहान पुत्र इस्माईल निवासी ग्राम भीराडी थाना डीह जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी डैन्सो चौक व हरमितपाल उर्फ हिमांशु पुत्र बलराज सिंह निवासी ग्राम इनामपुरा थाना मण्डावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डैन्सो चौक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button