हरिद्वार

विष्णु शर्मा बने प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, बिट्टू पल्लीवाल व गौरव मेहता बने प्रदेश मंत्री

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

Oplus_16908288
हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार नवीन वर्मा द्वारा हरिद्वार जिले में व्यापार मंडल की शक्ति को और सशक्त करने के लिए तीन प्रदेश पदाधिकारी हरिद्वार जिले को प्रदान किए गए। जिसमें विष्णु शर्मा को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व बिट्टू पालीवाल प्रदेश मंत्री एवं गौरव मेहता प्रदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापार मण्डल को सशक्त साथियों के माध्यम से प्रदेश व जिले में व्यापार मण्डल को मजबूती मिलेगी।
Oplus_16908288
Oplus_16908288
जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि हरिद्वार जिले का हर व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का आभार एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा का धन्यवाद व्यक्त करता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, जिला प्रभारी विजय शर्मा, प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, राजन सेठ, राजेश पुरी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, युवा व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री अनुज गर्ग, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री विक्की आडवाणी, युवा शहर अध्यक्ष माधव बेदी, बूढ़ी माता व्यापार मण्डल से अर्पित अग्रवाल कनखल से अभिषेक शर्मा, शिवालिक नगर से धर्मेंद्र विश्नोई, ज्वालापुर से विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा तथा जिला शहर व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button