हरिद्वार

चंद घंटों में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी अहसान लक्सर के वार्ड नंबर-5 का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी जिशान पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ लक्सर और पथरी थाने में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, कस्बा चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय, एसआई आशीष भट्ट, हेड कांस्टेबल शमशेर खान सहित कांस्टेबल मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button