उत्तराखंड

नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बने शंकर सिंह बिष्ट

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस महकमें में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड पुलिस सेवाएं प्रदान कर रहे प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट को जनपद ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की अहम जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि 2002 बैच के शंकर सिंह बिष्ट उत्तराखंड पुलिस में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिसमें देहरादून जनपद में मसूरी, गढ़ीकैंट, सहसपुर, विकासनगर, ऋषिकेश, प्रेमनगर, रायपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर रहते हुए सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं। वहीं हरिद्वार जिले में रानीपुर कोतवाली प्रभारी, कनखल थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करने वाले प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को जनपद ऊधम सिंह नगर में नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के पद पर सेवाएं प्रदान करने का अवसर मिला है। वहीं नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वह अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कड़े प्रयास करेंगे। वहीं आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। कोतवाली में आने वाले किसी भी प्रकार से पीड़ितों की शिकायत पर गंभीरता से ध्यान देते हुए मदद दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु कड़े प्रयास किए जाएंगे किसी भी तरह से अवैध नशे कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाए जाएंगे। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर स्थानीय गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button