व्यापारियों के हित के लिए व्यापार नीति आयोग का गठन करे प्रदेश सरकार: सुनील सेठी
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उतरी हरिद्वार में श्री गायत्री व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने भीम सैन महाराज की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि लक्ष्मीदत्त शास्त्री की गरिमाई उपस्थिति में श्रीगायत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर भागीरथ प्रजापति, महामंत्री लाल यादव, संगठन मंत्री हरिमोहन भारद्वाज, यादव,=कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गोयल की नियुक्ति करते हुए समस्त कार्यकारणी का गठन किया। जिसमे संरक्षक मंडल में आदरणीय लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, संरक्षक सुशील कुमार, संरक्षक उमेश शर्मा, संरक्षक गोकुल डबराल, संरक्षक धर्मेंद्र बब्बर, संरक्षक अशोक तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव राजेश पांडे, उपाध्यक्ष जुगल किशोर, उपाध्यक्ष अशोक बजाज, उपाध्यक्ष राजेश मुखर्जी, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, कार्यकारणी सदस्य राम अवध, राहुल शर्मा, हरिमोहन मिश्रा, रमन सिंह, पवन कुमार को कार्यकारणी सदस्य की घोषणा की। इस अवसर पर सुनील सेठी ने सभी को बधाई देते हुए हरिद्वार की मर्यादा मां गंगा की रक्षा स्वच्छता की शपथ दिलवाई एवं व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहकर उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए व्यापार मंडल से अपील की। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल पिछले लगभग 14 वर्षों से हरिद्वार में व्यापारियों के साथ साथ हर आम इंसान जनता की मूलभूत हर समस्या के निराकरण को संघर्षरत रहता है कोई भी जनहित से जुड़ा विषय हो महानगर व्यापार मंडल का एक एक पदाधिकारी व्यापारी हमेशा आवाज बुलंद कर मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करवाने में पूर्ण सहयोग देता है महानगर व्यापार मंडल ने हरिद्वार की हर छोटी बड़ी व्यापारियों की समस्याओं के निदान को कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान पूरे जिले में स्थापित की है हरिद्वार शहर के साथ साथ ज्वालापुर, जगजीत पुर, कनखल, लक्सर, तक के व्यापारियों का हमेशा सहयोग प्यार महानगर व्यापार मंडल को मिला है जिसके चलते अब व्यापारियों की मांग पर जनहित से जुड़े सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हर वर्गीय व्यापारियों को महानगर व्यापार मंडल में जोड़कर हर क्षेत्र में महानगर व्यापार मंडल का विस्तार किया जायेगा। कार्य करने वाले युवा, अनुभवी व्यापारियों के साथ मजबूत सशक्त महानगर व्यापार मंडल का विस्तार जल्द अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों में जिला मंत्री रवि बांगा, जिला उपाध्यक्ष एस एन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला सचिव पवन पांडे, वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, पवन कुमार सहित समस्त कार्यकारणी एवं पदाधिकारी व्यापारी भाई उपस्थित रहे।









