हरिद्वार

उत्तराखण्ड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब ने किया 25वीं फूलों की होली का आयोजन

दिलों को जोड़ती है होली: मदन कौशिक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब रजि. हरिद्वार की और से रविवार को ज्वालापुर स्थित होटल क्लासिक रेजीडेंसी में 25वीं फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत समाज, राजनेताओं, पत्रकारों व उपस्थित अतिथीयों ने एक दूसरे संग फूलों से जमकर होली खेली। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, श्रीमहंत मधुसूदन गिरी, स्वामी विपनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, भवानी मां, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, समाजसेवी प्रशांत राय, उत्तराखण्ड पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, उत्तराखण्ड संघ की प्रदेश महामंत्री सारिका प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मनोज कश्यप व जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शांतिकुंज के भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत किए व कौशिक आर्ट ग्रुप के बाल कलाकारों ने होली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कवि रमेश रमन ने किया। मुख्य अतिथी विधायक मदन कौशिक ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली खुशियों व बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली ऐसा पावन पर्व जो हमें एक दूसरे से दिलों से जोड़ता है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि रंगों, उमंगों व उल्लास का प्रतीक होली जीवन को नई प्रेरणा देती है। फाल्गुन के उल्लास भरे मौसम में मनायी जाने वाली होली पूरे देश को जोड़ती है। रंगों के इस पर्व के उल्लास में सभी एक हो जाते हैं। सभी को होली के अवसर पर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज व श्रीमहंत मधूसूदन गिरी ने कहा कि होली दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। एक दूसरे से गले मिलकर होली मनाएं और इस पावन त्यौहार की पवित्रता को और बढ़ाएं। स्वामी विपनानंद और स्वामी गर्व गिरी ने कहा कि भारत भगवान राम, भगवान कृष्ण सहित महापुरुषों का देश है। यहां कदम-कदम पर धर्म की गाथाये लिखी गई है। देश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहार भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रा आफाक अली और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि होली पर सभी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। होली भाईचारे व खुशियों का त्योहार है। एक दूसरे से मतभेद भुलाकर खुले दिल से होली मनाएं। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ व जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया व महामंत्री सारिका प्रधान ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के प्रतीक होली महापर्व में खेले जाने वाले रंग मन के मैल को धो डालते हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन में सभी बुराइयां भी जलकर खाक हो जाती हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। उत्तराखण्ड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर व चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में होटल के प्रबंधक भगतराम, प्रयागराज की वरिष्ठ पत्रकार मनु सिंह, अनिल खुराना, अंजलि महेश्वरी, महंत रघुवीर दास, महंत सूरजदास, महंत गर्व गिरी, प्रदेश महामंत्री सारिका प्रधान, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव हिमांशु वालिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, हिमांशु वालिया, अमित वालिया, अमरीश कुमार, प्रमोद शर्मा, विश्वास सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button