महंत शुभम गिरी ने की 113 वर्ष पुराने पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग
राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने ब्रिटिश शासन के दौरान 1913 में भागीरथी बिंदु पर निर्मित पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि 113 वर्ष पुराना पुल उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन आता है। वर्तमान में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। महंत शुभम गिरी ने बताया कि उत्तरी गंग नहर के निर्माण के दौरान पुल का निर्माण किया गया था। निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए एक छोटी रेल पटरी का निर्माण भी किया गया था। पुल का पुनर्निमाण होने से कांवड़ मेले व अन्य स्नान पर्वो पर इसका उपयोग किया जा सकता है। महंत शुभम गिरी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने यूपी सिंचाई के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। लेकिन विभाग की और से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द पुल का पुननिर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। पुल की हालत खस्ता हो रही है। इस पुल का नगर वासियों द्वारा पैदल आने जाने के लिए भी प्रयोग किया जाता रहा है। हाईवे पर काफी भीड रहती है। लोगो की सुविधा को ध्यान में रखतें हुए पुल को ठीक किया जाना जनहित में होगा विभाग इस ओर ध्यान दे।