हरिद्वार

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था हरिद्वार के पदाधिकारियों द्वारा मुकेश मनोचा का किया भव्य स्वागत

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था द्वारा मुकेश मनोचा एवं गुलशन अरोड़ा (कालू भैया) को सम्मान के साथ रामलीला संस्था में सम्मलित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव भोला शर्मा ने माल्यार्पण कर मुकेश मनोचा का अभिनंदन किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चंद्र शेखर कुर्ल ने मिठाई खिला कर गुलशन अरोड़ा का हार्दिक स्वागत किया।

वहीं मुकेश मनोचा पंचपुरी की रामलीलाओं के जाने माने कलाकार एवं समाजसेवी के रूप से जाने जाते रहे हैं। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला के सभी पदाधिकारियों ने खुले हृदय से मुकेश मनोचा का अभिनंदन एवं सम्मान किया।


वहीं मुकेश मनोचा एवं गुलशन अरोड़ा के संस्था साथ जुड़ने से संस्था को और मज़बूत स्थिति में पहुँचने का बीड़ा उठाया गया।


इस अवसर पर सर्व श्री राजू मनोचा, अमित बौरी, समीर शर्मा, दीपक शर्मा, अमित गर्ग, अंकित तिवारी, ऋतिक चंचल, अतुल जुनेजा, जॉनी अरोड़ा, सुरेंद्र सैनी, इंद्रजीत सिंह बेदी, मयंक ठाकुर, शुभम, लक्ष्य पंडित, नरेश वर्मा, परवीन, पिंका चंचल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button