लक्सर

सन्नी हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन, एसपी देहात से की मुलाकात

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के कंकरखाता गांव से लापता युवक सन्नी का शव पांच दिन बाद मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक सन्नी के परिजन संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में पांच लोगों के नाम दर्ज कराए थे, जो सन्नी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे और बाद में उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अब तक सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या में शामिल अन्य चार आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक सन्नी के परिजन ग्रामीणों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी देहात शेखरचंद सुयाल से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीएम रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button