Video: सैकड़ों अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे, मुकदमे में संगीन धाराएं जोड़ने की मांग
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज सैकड़ों अधिवक्ता एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे और 20 फरवरी को लेखपाल के साथ हुए विवाद के मामले में दर्ज मुकदमे में संगीन धाराएं बढ़ाने की मांग की।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तत्परता से मुकदमा दर्ज किया, जबकि अधिवक्ताओं की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज किया गया, लेकिन उसमें उचित और संगीन धाराएं शामिल नहीं की गईं।
अधिवक्ताओं ने कोतवाल से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और मुकदमे में सही धाराएं जोड़ने की मांग की। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
अधिवक्ताओं ने बताया कोतवाल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









