कार्रवाई: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
होम डिलीवरी करने वाले संस्थानों पर पहुंची पुलिस, दस्तावेजों को परखा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में लगातार सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, अभियान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाएं जाने के निर्देश दिए हुए हैं।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में गैस प्लांट चौकी क्षेत्र अंतर्गत गठित पुलिस टीम द्वारा होम डिलीवरी करने वाले संस्थानों पर सघन सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें कर्मचारियों के पहचान पत्र, पते एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने सत्यापन अभियान के माध्यम से संस्थान संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं तथा बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को डिलीवरी कार्य में न लगाएं।

वहीं इस बाबत पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि होम डिलीवरी करने वाले संस्थानों पर रविवार को सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि दो संस्थानों पर कमियां मिलीं, होम डिलीवरी करने वाले राइडरों का सत्यापन नहीं मिला। जिसपर ब्लिकिंट ओर फिलिप कार्ड संचालकों पर दस-दस हजार रुपए का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संस्थानों पर कार्य कर रहे होम डिलीवरी 35 लड़कों पर चलानी कार्यवाही की गई है।

वही पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान संस्थान संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में बिना सत्यापन कराएं होम डिलीवरी राइडर रखे तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









