हरिद्वार

डॉ० अजीत पटेल के जन्मदिन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रतनदीप पब्लिक स्कूल में प्रोफेसर सविता राठी शिवकुमार चौधरी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरिद्वार के अकबरपुर कलसो मे ऋषि पाल व राजकली के यहां जन्मे अजीत पटेल का जन्म उत्सव 13 मार्च वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने रतन दीप पब्लिक स्कूल की नीव सन 2007 में रखी। उसको बढ़ाने के लिए रात दिन मेहनत की और आगे बढाते रहे। उन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा गांव से हाई स्कूल, इंटर, B.Ed, पी.एच.डी जैसी न जाने कितनी डिग्रियां इतनी कम उम्र में हासिल की। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जब उनके जीवन में खुशी का पल आया तब ही ना जाने उनको किसकी नजर लगी और 12 जनवरी 2019 को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे भगवानपुर विधानसभा में शौक के लहर दोड गई। लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता आज भी उनके बताएं रास्ते पर विद्यालय रतनदीप पब्लिक स्कूल सुचारू रूप से चल रहा है। 13 मार्च को आज भी डॉक्टर अजीत पटेल के स्मृति में उनका जन्मदिन मना कर याद किया जाता है। प्रबंधक ऋषि पाल, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र करणवाल, पदम, मनसुभा, अलका, कोमल, निशा, सुपिन, धनसुभा पूरी जिम्मेदारी के साथ विद्यालय का संचालन कर रहे है। विद्यालय का समस्त स्टाफ विपिन, पूजा, नसरीन आदि भी विद्यालय को पूरी महनते से आगे बढाने मे लगे है।

Related Articles

Back to top button