हरिद्वार

बालाजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरीद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर तहसील के खानपुर क्षेत्र में बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा जटायू मंदिर और बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर तुगलपुर, खानपुर सहित विभिन्न गांवों से होकर निकली, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का संचालन श्रीमती सुमन गिरी के नेतृत्व में किया गया, जबकि बीकेजेएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया। विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और जय श्री बालाजी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी ने आयोजन को और खास बना दिया। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन की भव्यता और सेवा भाव साफ झलकता रहा।
यह शोभायात्रा हर साल इसी तरह श्रद्धा भाव से आयोजित की जाएगी। हमारे विद्यालय की ओर से हमेशा सहयोग रहेगा। हम भगवान से सभी की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हैं।शोभायात्रा विभिन्न गांवों से होती हुई पुनः बालाजी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button